logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कॉलेज छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प,एक युवक की मौत एक गंभीर रूप से जख़्मी


नागपुर- नागपुर के एक कॉलेज के दो गुटों में छात्रों के बीच हुई झड़प हिंसक हो गयी और इसमें एक छात्र की मौत हो गयी जबकि एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक शहर के सदर पुलिस थाने के तहत आने वाले एक कॉलेज में दो छात्रों के गुटों की किसी बात को लेकर आपस में झड़प को गयी.एक गुट से 8 से 10 छात्र शामिल थे.कॉलेज कैम्पस से शुरू हुई झड़प सिविल लाइंस स्थित बालोद्यान तक जा पहुंची। एक दूसरे से बदला लेने के इरादे से छात्रों ने बालोद्यान के सामने एक टपरी पर एक दूसरे पर लात-घूसे,डंडे, और कुर्सियों से हमला कर दिया। इस हमले में साईनगर वाड़ी में रहने वाला 22 वर्षीय हर्ष ढागे नामक युवक की  शरीर पर गंभीर छोटे लगने के कारण मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख़्मी जो गया.जिसे इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है.यह दोनों ही छात्र एक ही गुट के थे.

इस झड़प को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की बालोद्यान के बाहर कुछ छात्र अचानक जमा हुए.इन छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था.देखते देखते विवाद बढ़ गया और यह युवक एक दूसरे पर हमलावर हो गए.