logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

दाऊद इब्राहिम से नजदीकी बनी बाबा सिद्दीकी के मौत का कारण! लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट कर ली जिम्मेदारी


मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lorens Bishnoi Gang) ने ली है। एक कथित फेसबुक पोस्ट के जरिये यह जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में हत्या का कारण बताते हुए लिखा कि, सिद्दीकी और दाऊद इब्राहिम (Daood Ibrahim) की नजदीकी इस हत्याकांड का मुख्या कारण है। हालांकि, अभी तक मुंबई पुलिस ने इस पर कुछ नहीं कहा है। 

पोस्ट में लिखा, ""ओ३म् जय श्री राम, जय भारत." पोस्ट में आगे लिखा गया है, "जीवन का मूल समझता हूं, जिस्म और धन को मैं धूल समझता हूं. किया वही सत्कर्म था, जो निभाया मित्रता का धर्म था। सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे। पर तुमने हमारे भाई (लॉरेंस बिश्नोई) का नुकसान करवाया. आज जो बाबा सिद्दीकी की शराफत के पुल बांधे जा रहे हैं, वो एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था। इसके मरने का कारण अनुज थापन और दाऊद को बॉलीवुड, राजनीती, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था।"

पोस्ट में आगे लिखा है कि, "सलमान खान और दाऊद इब्राहिम की जो भी मदद करेगा वह अपना हिसाब किताब लगा के रखना। हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे। हमने पहले वार कभी नहीं किया।" 

ज्ञात हो कि, शनिवार शाम को बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिद्दीकीबांद्रा ईस्ट स्थित अपने आफिस में बैठे हुए थे। रात 9.35 को जैसे ही वह बाहर निकलते हैं, कार में सवार तीन लोग उनके पास पहुंचते हैं और उनपर गोलियां चला देते हैं। सिद्दकी को तीन गोलियां लगती है। जैसे ही सिद्दकी को गोली मारने की बात सामने आई समर्थकों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शूटरों की हुई पहचान, दो गिरफ्तार

बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल तीनों शूटरों की पहचान हो गई है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के रहने वाले गुरमैल बलजीत सिंह (23 वर्ष), यूपी के रहने वाले धर्मराज कश्यप (19 साल) और यूपी के ही रहने वाले शिव कुमार के रूप में हुई है जो अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर है। इस बीच मुंबई क्राइम ब्रांच की 15 टीमें अलग-अलग राज्यों में भेजी गईं है।