logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

कलेक्टर ने रानी धानोरा रेत घाट पर की सर्जिकल स्ट्राइक, करीब दो करोड़ रुपये का माल जब्त


यवतमाल: जिलाधिकारी पंकज आशिया, जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. पवन बंसोड़ ने अपनी टीम के साथ आर्णी तहसील के रानी धानोरा में रेत डिपो के लिए उपलब्ध कराए गए रेत घाट पर अचानक की गई छापामार कार्रवाई में करीब दो करोड़ रुपये का माल जब्त किया है। इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में खलबली मच गई है।  

इस कार्रवाई में अवैध उत्खनन में शामिल 9 नाव, एक आयशर ट्रक, एक जेसीबी मशीन, एक टिपर समेत 100 ब्रास रेती जब्त की गई है। प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई इस संयुक्त कार्रवाई में  १ करोड़ 75 लाख रूपये का माल जब्त किया गया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।