logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बार और पब के खिलाफ आयुक्त सिंघल हुए सख्त, नियमों को सख्ती से पालन करने का दिया निर्देश


नागपुर: नागपुर शहर (Nagpur News) के पब और बार आए दिन मारपीट और विवादासपद घटनाओं में लिप्त मिलने लगे हैं। शहर पुलिस से आयुक्त डॉक्टर रविंद्र सिंगल ने ऐसे सभी पब और बार को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी संचालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत ही है और किसी भी उल्लंघन के चलते उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

नागपुर शहर में करीब 375 पब, बार और रेस्टोरेंट को  लाइसेंस दिया गया है. पहले ही कई आपराधिक घटनाओं में जांच के दौरान पब, बार आदि की भूमिका संदिग्ध मिलने के चलते पुलिस आयुक्त डॉ सिंगल ने 19 फरवरी 2024 को धारा 144 के तहत अधिसूचना जारी की थी। साथ ही नियमों की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहने की भी हिदायत दी गई थी।

धंतोली पुलिस थाना अंतर्गत अवैध रूप से एमडी तस्करी के एक  मामले में एक होटल के खिलाफ उसकी संदिग्ध भूमिका के चलते मामला दर्ज किया गया है और इस होटल को सील करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों से भी पत्र व्यवहार किया गया है। शहर के बहुत से रेस्टोरेंट पब और बार पुलिस के रडार पर हैं, जहां पर अक्सर मारपीट और विवादास्पद घटनाएं होती रहती हैं। उनके खिलाफ आगे से किसी भी शिकायत मिलने के बाद कड़ी कार्रवाई की भी तैयारी अब पुलिस कर रही है।