logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पुलिस भर्ती में नकल करवाना पड़ा भारी, आयुक्त ने तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित


नागपुर: नागपुर में हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में नकल करवाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस आयुक्त डॉक्टर सिंगल ने इसे गंभीरता से लेते हुए तीन पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित करने के आदेश जारी किए  हैं। भर्ती प्रक्रिया में हुई इस तरह की गड़बड़ी को लेकर हालांकि तरह-तरह के सवाल भी खड़े हो गए हैं।

निलंबित अधिकारीयों की पहचान विशेष शाखा के पुलिस उपनिरीक्षक संजय चौहान, गिट्टीखदान थाना के हेड कॉन्स्टेबल संतोष फकूंडे और जरीपटका थाने के कानस्टेबल सिद्दार्थ लोखंडे शामिल है। 

ज्ञात हो कि, 2022-23 की भर्ती को लेकर 28 जुलाई को वानडोंगरी स्थिति यशवंतराव चौहान इंजीनियरिंग कॉलेज और दत्ता मेघे मेडिकल कॉलेज में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में जमकर नक़ल करने की बात सामने आई। नक़ल की बात सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंघल ने तुरंत जाँच के आदेश दिया।

जाँच के दौरान पुलिस ने परीक्षा सेंटर में लगे सीसीटीवी की जाँच की जिसमें तीनों अधिकारीयों की स्थिति संदिग्ध दिखाई पड़ी, जिसके बाद आयुक्त ने तीनों को तीन महीने के लिए निलबित कर दिया है। इसी के साथ आयुक्त ने यह भी आदेश दिया कि, इस दौरान अगर तीनो निजी काम या नौकरी करते हुए पाए जाए तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि, परीक्षा के पहले २७जुलाई को पुलिस अधिकारीयों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सभी अधिकारीयों को परीक्षा के दौरान विशेष सख्ती करने का निर्देश दिया था। वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश के बावजूद कर्मियों ने परीक्षा में  बैठे अभयर्थियों को नक़ल करने में सहायत करने दी। आयुक्त ने दोनों अधिकारीयों को निलबित करने के साथ लाइन हाजिर भी कर दिया है।