logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले कोच को कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा


अकोला: व्यायाम के बहाने टेबल टेनिस सीखने जा रही 12 वर्षीय लड़की को बार-बार छूने यानि ‘बैड टच’ करने के आरोप में एक 50 वर्षीय कोच को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसपी गोगर्कर को दो अपराधों में दोषी ठहराया 5 वर्ष और तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. आरोपी को दोनों सजाएं एक साथ काटनी होंगी.

नाबालिग लड़की की मां की शिकायत के अनुसार, सितंबर 2018 में, उनकी बेटी (12) आरोपी महेंद्र चंद्रप्रकाश कोठारी, एसबीआई कॉलोनी नंबर 1, जथारपेठ, अकोला के यहां टेबल टेनिस की कोचिंग क्लास में जाती थी. वहां आरोपी ने एक्सरसाइज के बहाने बच्ची के साथ बार-बार छेड़छाड़ की और जब वह क्लास में अकेली थी तो उसे अजीब तरीके से छूता था. पीड़ित बच्ची ने यह बात अपनी मां को बताई तो मां ने 5 अक्टूबर 2018 को सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 ए पॉक्सो एक्ट के तहत कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया.

अब कोर्ट ने सरकारी पक्ष के साक्ष्य को स्वीकार करते हुए आरोपी महेंद्र कोठारी को सजा सुनाई है.