logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: चचेरे ससुर ने कुल्हाड़ी से वार कर की बहु की हत्या, बचाने आई सास भी गंभीर रूप से जख्मी, पुलिस ने किया गिरफ्तार


गोंदिया: गोंदिया शहर से सटे दवनीवाड़ा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले देवरी धापेवाड़ा गांव में चचेरे ससुर ने बहू की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. जबकि सास गंभीर रूप से घायल है और उसका गोंदिया के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतका नाम सुनीता ठाकरे (30) है.

गोंदिया तहसील अंतर्गत देवरी-धापेवाड़ा गांव में रहने वाले ठाकरे परिवार में आपसी विवाद ने घर की ख़ुशी पर ग्रहण लगा दिया। परिवार की बहु सुनीता ठाकरे का उसके चचेरे ससुर प्रीतम ठाकरे से किसी बात पर वाद - विवाद हुआ। बात कुछ इतनी बढ़ी कि प्रीतम गुस्से में आकर अपनी बहू पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी, जबकि बचाने आई तो उस पर हमला कर जख्मी कर दिया।  

इस घटना की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य तुरंत घर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दिए। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि आरोपी प्रीतम ठाकरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ये हमला तब किया जब मृत महिला के पति और अन्य  ससुराल वाले घर पर नहीं थे।