logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: नागपुर से पांढरकवड़ा के रास्ते हैदराबाद तक गोवंश तस्करी, पांढरकवड़ा पुलिस ने 55 गोवंशों को दिया जीवनदान


यवतमाल: कत्ल के लिए नागपुर से हैदराबाद जा रहे गोवंशों की तस्करी करने वाले कंटेनरों को पंढरकावड़ा पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई करंजी से पांढरकवड़ा रोड पर ट्रॉपिक पॉइंट के सामने की गई।

आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी मालिक मोहम्मद बिलाल अयूब और घाटंजी के जितेंद्र पांडे के रूप में हुई है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कंटेनर में गोवंशों को कत्ल के लिए नागपुर से पांढरकवड़ा होते हुए हैदराबाद ले जाया जा रहा है। 

पुलिस ने जाल बिछाया और संदिग्ध कंटेनर पीछा कर उसे पकड़ लिया. गाड़ी की जांच की गई तो 53 भैंस और दो भैंसे मिले। इनकी कुल कीमत 5 लाख 60 हजार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और एक कंटेनर समेत कुल 17 लाख 34 हजार का सामान जब्त किया है।