logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सनकी पति ने पत्नी और बच्चों को जिन्दा जलाने का किया प्रयास, पड़ोसियों की सतर्कता से बची जान


नागपुर: सनकी पति ने गैस सिलेंडर की पाइप निकालकर माचिस की तिल्ली से अपनी बीवी और दो बच्चों को घर में बंद कर जान से मारने का प्रयास किया। हालांकि अपार्टमेंट वासियों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने  घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला कोराडी पुलिस थाने के जगनाडे लेआउट, ओम नगर स्थित यूनिक शैलपुत्री अपार्टमेंट का है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी विवेक कुमार शिव कुमार लाल (31) नरेंद्र नगर, बोरकुटे लेआउट निवासी की बहन मीनू रंजन शाव 43) उसके पति आरोपी रंजन गणेश प्रसाद शाव (46) व उनके दो बच्चों के साथ यूनिक शैलपुत्री अपार्टमेंट जगनाडे लेआउट, ओम नगर, कोराडी में रहती हैं। आरोपी रंजन  एक बैंक में क्लर्क के रूप में काम करता है। सोमवार शाम करीब 4:00  मीनू अपने बच्चों के साथ घर पर मौजूद थी.

इस दौरान आरोपी काम पर से घर आया और कमरा अंदर से बंद कर  गाली गलौज कर गैस सिलेंडर की पाइप निकाल ली और गैस चालू कर माचिस की तिल्ली जलाकर पूरे परिवार को जान से करने का प्रयास किया। हालांकि गैस का रिसाब होते ही अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोग बाहर निकाल कर आए और तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी।

पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी रंजन गणेश प्रसाद शाव के खिलाफ जान से मारने की कोशिश, गाली-गलौज करने और मारपीट करने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है। जांच पड़ताल में पता चला कि इससे पहले भी रंजन ने साल 2020 में इसी तरह से पत्नी व बच्चों को जान से मारने की कोशिश की थी। तब भी मामला पुलिस थाने पहुंचा था।

देखें वीडियो: