logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

अमरावती पुलिस कमिश्नर के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मांगे पैसे, राजस्थान के रहने वाले आरोपी की करतूत


अमरावती: अमरावती शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां पुलिस आयुक्त नवीन चंद्र रेड्डी के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया और कुछ लोगों से पैसे मांगे गए। साइबर पुलिस ने फर्जी अकाउंट बनाने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है और जांच में पता चला है कि वह राजस्थान का रहने वाला है। साइबर पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

राजस्थान के उस साइबर बदमाश ने सीपी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर शहर के कुछ लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। कुछ लोगों से तो चैटिंग के जरिए भी पैसे मांगे। जब उनमें से कुछ से संपर्क किया गया और पुलिस आयुक्त द्वारा सत्यापन किया गया, तो इस मामले का खुलासा हुआ। 

सूत्रों के अनुसार 30 अप्रैल को शहर में चार से पांच लोगों को उस फर्जी अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी। कुछ को संदेश प्राप्त हुए हैं। कुछ ने जवाब दिया, "ठीक है सर" और आरोपी ने उनमें से कुछ से उनके मोबाइल नंबर मांगे।

जालसाज ने खुद को सीपी नवीनचंद्र रेड्डी बताते हुए सीआरपीएफ में अपने दोस्त संतोष कुमार का तबादला होने के बाद उसका फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन बेचने की बात कही। कुछ लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने मामला पुलिस आयुक्त नवीन चंद्र रेड्डी के ध्यान में लाया। पुलिस आयुक्त ने तुरंत साइबर पुलिस को इसकी सूचना दी। 

देखें वीडियो: