logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: क्रिकेट सट्टेबाजी, सात आरोपी गिरफ्तार, करीब दो लाख का माल जब्त


अकोला: अकोट पुलिस ने तेल्हारा कस्बे में चल रहे क्रिकेट सट्टे पर छापा मारा. इस छापेमारी में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब दो लाख रुपये का कीमती सामान जब्त किया गया है.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शहर के तेल्हारा थाना अंतर्गत टावर चौक पर एक व्यक्ति अपने मोबाइल फोन पर चल रहे आईपीएल मैच की जीत-हार पर सट्टा लगा रहा है.

पुलिस ने जाल बिछाया और एक होटल के पास सोनू शिवदास जिन्दे को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन, लैपटॉप और नकदी जब्त कर ली है। तुषार शर्मा, निखिल ठाकुर, बब्लू ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इन तीनों के पास से एक-एक मोबाइल फोन, नकदी समेत कुल 1 लाख 84 हजार 620 रुपये का सामान जब्त किया गया.

आरोपी सोनू जिंदे क्रिकेट मैच में विभिन्न लोगों को आईडी देते हुए पकड़ा गया था. वो  व्हाट्सएप के माध्यम से क्रिकेट पर सट्टा लगवा रहा था। यह कार्रवाई अकोट उपविभाग के सहायक पुलिस अधीक्षक आशीष साबले, किरण अटलकर, दीपा घितरे ने की.