logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: क्राइम ब्रांच ने किया शहर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़


नागपुर: नागपुर क्राइम ब्रांच ने सदर के होटल सिटीस्केप छावनी में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने दो एजेंटों को गिरफ्तार किया और छह लड़कियों को बचाया है. गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की. पुलिस ने इस होटल में एक नकली ग्राहक भेजकर इस छापेमारी को अंजाम दिया.

पुलिस को होटल के दो कमरों में दो महिलाएं मिलीं. चार अन्य महिलाएं होटल की रसोई में बंद थीं. पिंकी उर्फ दीया इस होटल में स्पा सेंटर चलाती थी. क्राइम ब्रांच ने इस होटल से छह लड़कियों को छुड़ाया है और होटल मालिक ओम उर्फ अविनाश कामद के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

गिरफ्तार दलालों में कमलेश गजानन कटकमवाड (42) निवासी मानेवाड़ा और प्रदीप कुमार ठाकुर कुशवाह (28) निवासी सालिमपुर उत्तर प्रदेश शामिल हैं.

पुलिस ने आरोपियों के पास से 61 हजार रुपये नकद समेत 1.22 लाख रुपये का सामान बरामद किया है.