logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: देह व्यापार के अड्डे पर क्राइम ब्रांच का छापा, एक नाबालिग सहित तीन महिलाओं को कराया मुक्त


नागपुर: क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने गंगा जमुना में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मार कर दो महिला दलालों को पकड़ा है. उनके चंगुल से एक नाबालिग सहित तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया है. पकड़ी गई इन दोनों महिला दलालों को आगे की कार्रवाई के लिए लकड़गंज पुलिस के हवाले किया गया है.

क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम को जानकारी मिली थी की गंगा जमुना में दिपा नामक महिला नाबालिग युवतियों और महिलाओं से देह व्यवसाय करवा रही है. इसी सूचना पर पुलिस ने गंगा जमुना परिसर में दबिश देकर दीपा राजू कंचन और नीलम उर्फ गुड्डू धनावत को गिरफ्तार किया .उनके अड्डे पर एक नाबालिग सहित दो महिला भी पुलिस के हाथ लगी हैं. 

पुलिस ने आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल फोन सहित 32000 रूपयों का माल भी बरामद किया है. पकड़ी गई इन दोनों महिलाओं को आगे की कार्रवाई के लिए लकड़गंज पुलिस के हवाले किया गया है.