logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ओल्ड कामठी से क्राइम ब्रांच ने जब्त किया 12 टन गोमांस


नागपुर: नागपुर के कामठी थानांतर्गत क्राइम ब्रांच के यूनिट 5 ने शनिवार को तड़के भाजी मंडी परिसर में छापेमारी की कर एक ट्रक पकड़ा जिसमें भारी मात्रा में गोमांस मिला है. पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की है.  

पुलिस को जानकारी मिली थी कि यहां कसाइयों ने बड़े पैमाने पर गौवंश का कत्ल किया है और गोमांस को ट्रक में भरा जा रहा है. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारा और 1 ट्रक में 12 टन गौमांस मिला. कामठी का भाजीमंडी परिसर पहले से ही गौहत्या को लेकर चर्चित है.

यहां चोरी-छिपे काम गोहत्या और गोमांस की तस्करी चलती ही रही है. समय-समय पर पुलिस की कार्रवाई होने के बाद मामला ठंडा होने का इंतजार कर यह कसाई पुनः  मौका मिलते ही सक्रिय हो जाते हैं.

जिस समय पुलिस परिसर में छानबीन कर रही थी वहां खड़े खड़े 2 लोग भाग निकले. पुलिस ने एक ट्रक की तलाशी ली जिसमें बर्फ की सीली के नीचे गौमांस भरा हुआ था. जांच करने पर ट्रक में 12 हजार किलो गौमांस बरामद हुआ.

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण अधिनियम सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने 12 लाख रुपये का गौमांस और ट्रक सहित 32 लाख रुपये का माल जब्त किया है.

एपीआई विक्रांत थारकर, पीएसआई आशीषसिंह ठाकुर, हेड कांस्टेबल भांबल, प्रमोद, राजू, राजेंद्र और अमोल ने कार्रवाई को अंजाम दिया.