logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: क्राइम ब्रांच ने खैरी में पकड़ा ज्वलनशील बायोडीजल का जखीरा, दो आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: क्राइम ब्रांच की टीम ने जुनी कामठी पुलिस थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने खैरी परिसर में अवैध रूप से जमा किए गए बायोडीजल के जखीरे को पकड़ा है, जो कि एक खतरनाक ज्वलनशील पदार्थ है। इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

क्राइम ब्रांच यूनिट 2 की टीम को पेट्रोलिंग के दौरान खैरी के माउंट लिटरा ज़ी स्कूल के पास खसरा क्रमांक 3 में अवैध रूप से स्टॉक किए गए 22000 लीटर बायोडीजल की जानकारी मिली थी। इस से पहले कि अवैध रूप से बायोडीजल पेट्रोलियम पदार्थ का जखीरा किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बनता पुलिस ने समय रहते इस पर यह कार्रवाई की है।

इस छापेमारी में पुलिस ने एक टैंकर, पांच प्लास्टिक की टंकियां सहित 19 लाख 85 हजार रुपए का माल जब्त किया है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में रानी दुर्गावती चौक निवासी सिमरन सिंग सतपाल सिंग और महेंद्र नगर टेका नाका निवासी हितेंद्र सिंह गजेंद्र सिंह राठौड़ का समावेश है। 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए जुनी कामठी पुलिस के हवाले किया है।