logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: नांदगांव पेठ टोल प्लाजा के पास क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, दो लाख रुपये से अधिक का गांजा जब्त, दो लोग गिरफ्तार


अमरावती: अपराध शाखा की टीम ने शहर में मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने नांदगांव पेठ टोल प्लाजा के पास जाल बिछाकर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 लाख 5 हजार 375 रुपये मूल्य का कुल 8 किलो 165 ग्राम गांजा और अन्य सामग्री जब्त की है।

पुलिस आयुक्त नवीन चंद्र रेड्डी द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश के बाद, अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक बाबाराव अवचार के नेतृत्व वाली टीम ने गश्त पर थी तभी गुप्त सूचना के आधार पर नांदगांव पेठ टोल प्लाजा के पास राठी फार्म हाउस के पास जाल बिछाया गया। इस दौरान दो संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से गांजा बरामद हुआ।

इस दौरान अब्दुल शकील अब्दुल रफीक, सुल्तान बेग जमील बेग को गिरफ्तार कर उनके पास से 2,03,375 रुपये कीमत का 8 किलो 165 ग्राम गांजा और दो हजार रुपये कीमत के 2 मोबाइल फोन सहित कुल 2,05,375 रुपये का माल जब्त किया। इस संबंध में नांदगांव पेठ पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान में यह एक और सफल कार्रवाई है।