logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

उपराजधानी में अपराधी हुए बेखौफ, व्यापारी पर गोलीबारी कर लूटे 50 लाख; गोलीबारी में व्यापारी घायल, अस्पताल में भर्ती


नागपुर: नागपुर शहर में अपराधियों ने बीती रात एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। जरिपटका थाना क्षेत्र के कड़वी चौक के पास नकाबपोश लुटेरों ने एक व्यापारी पर गोलियां चला दीं और 50 लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान मेकोसाबाग निवासी राजू रूपचंद दीपानी के रूप में हुई है। राजू एक गुजराती कंपनी के लिए डेटा फीडिंग का काम करता है और 10 नंबर पुलिया पर उसकी अनाज की दुकान भी है। बताया जा रहा है कि वह अपनी मोपेड से रकम लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान, स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसका पीछा किया, जबकि कड़वी चौक पर पहले से दो नकाबपोश उसका इंतजार कर रहे थे।

आरोपियों ने पहले स्प्रे का इस्तेमाल कर बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर उन्होंने उस पर फायरिंग कर दी। तीन राउंड गोली चलने की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक गोली राजू के हाथ और दूसरी पीठ में लगी। गंभीर अवस्था में उसे तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले राजू ने पुलिस को रकम 2 लाख रुपए बताई, लेकिन बाद में उसने राशि 50 लाख रुपए होने की जानकारी दी।

इसी कारण पुलिस को आशंका है कि यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि, इलाके में लगे कई स्मार्ट सिटी कैमरे बंद पाए गए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत उजागर हो गई है। 

देखें वीडियो: