logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर में अपराधियों का तांडव, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल


नागपुर: शहर में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए जहां पुलिस लगातार पेट्रोलिंग और रूट मार्च कर रही है, वहीं अपराधी बेखौफ होकर खुलेआम हथियार लहराते नज़र आ रहे हैं।

शनिवार देर रात करीब 11 बजे शांति नगर थाने के अंतर्गत NIT गार्डन के पास विनायक राव देशमुख हाईस्कूल के समीप का नज़ारा दहला देने वाला था। दुपहिया वाहनों पर सवार अपराधियों ने हाथों में हथियार लहराते हुए राहगीरों को डराया, गाड़ियों में तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा मचाया।

गौरतलब है कि इसी इलाके में बुधवार शाम पुलिस ने रूट मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का दावा किया था। ऐसे में घटना के बाद नागरिकों के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली और उसकी तैयारी पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।