logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

थर्टी फस्ट की पार्टी में सीआरपीएफ की बेटी से छेड़खानी,आरोपी गिरफ़्तार


नागपुर: नए साल के जश्न के बीच नागपुर में कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आयी है जो नहीं होनी चाहिए थी.सुराबर्डी इलाके में एक फॉर्म हॉउस में आयोजित पार्टी में कुछ युवकों ने लड़कियों से छेड़खानी की तो दूसरी और एक प्राइवेट पार्टी में सीआरपीएफ  के एक आला अफसर की 28 वर्षीय लड़की के साथ अधिकारियों के लिए आयोजित पार्टी में शामिल एक 50 वर्षीय शख़्स ने छेडख़ानी की.यह घटना सोनेगांव क्षेत्र में एरपोर्ट से सटकट बने सीआरपीएफ कैंप में आयोजित पार्टी में ही हुई.सोनेगांव थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने 50 वर्षीय आरोपी विवेक पांडे को गिरफ़्तार कर लिया गया है.
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार शनिवार की रात कैंप में नववर्ष के आगमन पर कार्यक्रम का आयोजन था.इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ के आला अधिकारी और कुछ चुनिंदा लोग उपस्थित थे.आरोपी अपने एक मित्र के निमंत्रण पर भी यहाँ पहुंचा था.इस मामले में पीड़िता जो ख़ुद एक बड़े आला अधिकारी की बेटी थी वह भी मौजूद थी.आरोपी विवेक पार्टी के दौरान लगातार पीड़िता को देख रहा था और ईशारे कर रहा था.पीड़िता इसे लगातार नजरअंदाज कर रही थी.लेकिन रात के बारह बजने के बाद जब सभी एक दूसरे को नववर्ष के स्वागत की बधाई दे रहे थे.तभी विवेक ने पीड़िता का हाँथ पकड़कर असभ्य तरीक़े से उसे अपने पास खींचने की कोशिश की.इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी शिकायत की.जिसके बाद सोनेगांव थाने में मामला दर्ज कराया गया.पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है.और मामले की जाँच की जा रही है.