logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बेरहमी की हद! घर के कामकाज के लिए लाए सात साल की बच्ची, सिगरेट से जलाकर करते रहे प्रताड़ित, पड़ोसियों ने बचाया


नागपुर: पिपला-बेसा रोड पर अथर्व नगरी के एक फ्लैट में रहने वाले एक दंपति द्वारा काम के लिए अपने घर लाई गई 7 साल की बच्ची के सीने और गुप्तांग पर सिगरेट से दागकर उसे प्रताड़ित करने की घटना सामने आई है। आरोपी दंपती चार दिन पहले युवती को घर में बंद कर बेंगलुरु चले गए। घटना का पता बुधवार को तब चला जब लड़की ने खिड़की से शोर मचाया। हुडकेश्वर पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू कर लिया है। अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

सूत्रों के मुताबिक, पिपला फाटा-बेसा रोड पर अथर्व नगरी में एक फ्लैट दुबई में रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर है। इसमें एक दंपति किराये से रहता है। इस जोड़े ने पंजाब-हरियाणा से 7 साल की बच्ची को काम के लिए लाया। घर का सारा काम लड़की ही करती है. यह लोग बच्ची को हमेशा पीटते और प्रताड़ित करते रहते थे।

चार दिन पहले दंपती फ्लैट में ताला लगाकर बेंगलुरु चले गए। उन्होंने लड़की को घर के बाथरूम में बंद कर दिया. उसके खाने के लिए कुछ ब्रेड के पैकेट छोड़ दिए। बुधवार को कुछ कर्मचारी फ्लैट का बिजली बिल भुगतान नहीं होने पर बिजली कनेक्शन काटने आये थे। उन्होंने खिड़की से एक छोटी लड़की को हाथ फैलाए मदद मांगते हुए देखा। कर्मचारियों ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने फ्लैट का ताला तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला।

पड़ोस में रहने वाले जंगले नाम के दंपत्ति बच्ची बाहर निकाला उसे घर ले गया और खाना खिलाया। जब उसे वह नहला रहे थे तब उन्हें बच्ची की छाती, पीठ और प्राइवेट पार्ट्स पर सिगरेट से जलाने के निशान दिखे।

जब लड़की से पूछा गया तो वह काफी डरी हुई थी। बच्ची ने बताया कि उसे एक कार में बिठाया गया और यहां लाया गया। बच्ची ने बताया कि मेरे माता-पिता पंजाब में रहते हैं। इसके बाद घटना की सूचना हुडकेश्वर पुलिस को दी गई। पुलिस ने लड़की को अपनी हिरासत में और मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया।

देखें वीडियो: