logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

डांस कर रही युवतियों पर पैसे उड़ा रहे थे ग्राहक; 10 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8 महिलाओं को किया गया रेस्क्यू


नागपुर: नागपुर ग्रामीण के खापा  पुलिस थाना अंतर्गत टेंभूरडोह परिसर स्थित टाइगर इको रिसॉर्ट में शुरु रेव पार्टी और देह व्यवसाय पर नागपुर ग्रामीण पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। इस  कार्रवाई में डांस करने वाली 8 युवतियों सहित रिसॉर्ट मालिक और युवतियों पर पैसे उड़ रहे 10 लोगों को  भी हिरासत में किया गया  है.

नागपुर ग्रामीण के खापा पुलिस थाना अंतर्गत टेंभूरडोह परिसर में विशाल सुधाकर इंगोले नामक व्यक्ति का टाइगर इको रिसॉर्ट है। इसी रिसॉर्ट में यह हाई प्रोफाइल पार्टी शुरू थी। सूत्रों की माने तो इस रिजॉर्ट में कॉकटेल पॉर्टी में चरस, गांजा व एमडी का सेवन करते हुए जुआ खेला जा रहा था. कुछ युवतियां डांस कर रही थी, वहीं आरोपी युवक इन पर पैसे उड़ा रहे थे।

मौके से पुलिस ने रिजॉर्ट्स के मालिक विशाल इंगोले सहित एक महिला आरोपी , अमित  अपरेजा, संजय धापोडरकर, सचिन पाटील और मनीष देशमुख को पकड़ा  है। इसके साथ ही नितिन कोकरडे, दिलीप साहू, विनोद मोहबे और किशन येसने नामक ग्राहक भी पुलिस के हाथ लगे हैं। ये सभी लोग नागपुर शहर से बताये जा रहे हैं। देह व्यवसाय के लिए इन महिलाओं पैसों का लालच देकर  संजय धापोड़कर की फोर्ड गाड़ी में रिजॉर्ट्स में  लाया गया था। 

सूत्रों की माने तो इस रिसॉर्ट में व्यसनी व अय्याश लोगों के लिए रेव पार्टी का नियमित आयोजन किया जाता है. डांस करने वाली युवतियों पर उड़ाई जाने वाली रकम पार्टी का आयोजक लेता है. डांस करने वाली प्रत्येक युवती को एक विशेष कोड दिया जाता है. उस कोड का टोकन वह युवती जिसे पसंद आती है, उसे दिया जाता है. इसके लिए अलग से रकम ली जाती हैं. बाद में वह युवती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती है.

बताया जा रहा है कि, इस कार्रवाई के दौरान पकड़े गए संजय धापोडकर पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर संपत्ति से जुड़े धोखाधड़ी के मामले दर्ज है और वह गैंगस्टर रंजीत सफेलकर का साथी बताया जा रहा है। नागपुर ग्रामीण पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीण परिसर में अन्य रिसॉर्ट में चल रहे अवैध धंधे वालों के कान खड़े हो गए हैं। पुलिस ने नागरिकों से आह्वान किया है ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि के चलते तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि उन पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।