logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

अमरावती जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक पर साइबर हमला, ग्राहकों के लेन-देन की जानकारी हैकर्स तक पहुँचने की आशंका


अमरावती: अमरावती जिले के नागरिकों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बच्चू कडू की अध्यक्षता वाली अमरावती जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ है। 

इस साइबर हमले में बैंक की बडनेरा और मंगरुल दस्तगीर शाखाओं को खासतौर पर निशाना बनाया गया था। बताया जा रहा है कि बैंक की अन्य शाखाएँ भी साइबर हमलावरों के रडार पर हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि हमलावरों ने सीधे बैंक के कंप्यूटर सिस्टम तक पहुँच बनाई और विंडोज होल्डर पर एक नई फ़ाइल बना ली। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि बैंक के नेटवर्क और ग्राहकों के लेन-देन की जानकारी हैकर्स तक पहुँच गई है।

इस घटना के बाद बैंक में भारी हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है। इसी पृष्ठभूमि में, जिला बैंक के अध्यक्ष बच्चू कडू ने शनिवार सुबह 11 बजे निदेशक मंडल की एक आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में बैंक की आईटी सुरक्षा और साइबर हमले की जाँच के लिए उठाए जाने वाले अगले कदमों पर चर्चा की जा रही है।

साइबर अपराध विभाग को भी घटना की सूचना दे दी गई है और हमले का पता लगाने के लिए तकनीकी जाँच शुरू कर दी गई है। जिला बैंक के हज़ारों खाताधारकों की सुरक्षा सवालों के घेरे में आने से नागरिकों में चिंता फैल गई है।