logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में भारत-इंग्लैंड वनडे मैच की अवैध टिकट बिक्री पर साइबर पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर में 6 फरवरी  को होने वाले भारत बनाम इंग्लैंड एकदिवसीय क्रिकेट मैच की टिकटों की अवैध बिक्री को लेकर साइबर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर नजर रखते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से ₹34,000 मूल्य की पांच टिकटें भी जब्त की।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर हो रही है। इस पर साइबर पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने कार्रवाई शुरू की।

सोशल मीडिया से मिली अहम जानकारी

5 फरवरी को इंस्टाग्राम पर Nagpur_wow प्रोफाइल से एक पोस्ट मिली, जिसमें भारत-इंग्लैंड मैच की टिकटें ऊंचे दामों पर बेचने की जानकारी दी गई थी। पोस्ट में 8,000 रुपये की टिकट 12,000 रुपये में, 5,000 रुपये की टिकट 10,000 रुपये में और 3,000 रुपये की टिकट 7,000 रुपये में उपलब्ध होने की बात कही गई थी।

तकनीकी जांच में पता चला कि उक्त पोस्ट से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल अजहर सलीम शेख (निवासी- विदर्भ कॉम्प्लेक्स, सक्करदरा) कर रहा था। उससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि Nagpur_wow प्रोफाइल उसके मित्र रोहित गोपाल झोडे गरोबा मैदान निवासी की है और उसके पास महंगे टिकट थे, जिन्हें वह अधिक दाम में बेच रहा था।

गिरफ्तारी और जब्ती

साइबर पुलिस ने अजहर सलीम शेख को संपर्क कर रोहित झोडे को सक्करदरा चौक पर बुलाया। वहां से पुलिस ने 5,000 रुपये मूल्य की 2 और 8,000 रुपये मूल्य की 3 टिकट जब्त कर लीं, जिनकी कुल कीमत ₹34,000 थी। इसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 112(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर साइबर पुलिस द्वारा जांच जारी है।

इसके अलावा, अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स से भी इस तरह की अवैध टिकट बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक कीमत पर टिकट खरीदने या बेचने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।