logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

आर्केस्ट्रा की आड़ में शुरू था डांस बार, क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर किया भंडाफोड़; 25 आरोपी गिरफ्तार, तीन महिलाओं को छुड़वाया गया


नागपुर: क्राइम ब्रांच की अनैतिक मानव तस्करी प्रतिबंधक टीम  ने कलमना थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध डांस बार का भंडाफोड़ किया। यह बार आर्केस्ट्रा की आड़ में चलाया जा रहा था, लेकिन हकीकत में यहां महिलाओं से अश्लील नृत्य करवाया जा रहा था। यह डांस बार नागपुर के जुना कामठी मार्ग स्थित उड्डाण पुल के नीचे “शिवशक्ति बार” के नाम से चल रहा था। बुधवार की रात छापेमारी कर पथक ने 3 पीड़ित युवतियों को छुड़ाया और मौके पर मौजूद आरोपियों को गिरफ्तार किया।

संचालक और प्रबंधक पर मामला पुलिस ने बार संचालक गोपाल उर्फ पप्पु चंपालाल यादव (54), उसका बेटा दिप गोपाल यादव (30) और बार प्रबंधक गुलाब ताराचंद रहांगडाले (38) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही, पुलिस ने ग्राहक बनकर आए 22 अन्य व्यक्तियों पर भी महिलाओं पर पैसे उड़ाने और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज किया है।

जिन ग्राहकों पर मामला दर्ज हुआ उनमे संजय सिताराम बारापात्रे, (59) नंदनवन, प्रदीप शंकरराव गोंडाणे, (54) बेलतरोड़ी, प्रदीप प्रल्हाद गजभिये (57) सुगत नगर, रमेश शांताराम मल्लेवार, (43) समता नगर, सचिन अजाबराव भुसारी, (40) गोंडखैरी, धापेवाड़ा, जितेंद्र लोकचंद राहांगडाले, (33) खैरी, मध्यप्रदेश, सुबोध बापुराव पगाडे (40) किला रोड, महाल, अतुल महेकराव कटरे (24) एकात्मता नगर, हिंगणा, मयूर दीपक डहाले (35) विद्या नगर, सौरभ शिवराज दहीवाल, (46) वसमत रोड, परभणी, पवन लक्ष्मीकांत देशपांडे, (35)पुणे, अनिल गोविंद कांबले (50)  पुणे, सुरज महादेवराव दवाले (35) वर्धा, अभय शांताराम घाटोले (52) जुनी मंगलवारी, शेरू कमलाकर चिंचधरे, (30) जुनी मंगलवारी, विजेंद्र रामनाथ शाहू (35)  संत तुकाराम नगर,  राहुल प्रभाकर सपकाल,, (35)मेहंदीबाग, हितेश मस्तरामजी ठाकुर, (32) कलमना, प्रफुल्ल सुरदास चव्हाण,  (50) रामकृष्ण नगर, विकास गणेशराव काले (36)  गणेश नगर, वर्धा, रामनाथ नागनाथ दिल्लीकर (40) यादगीर, कर्नाटक, मुकेश मुलचंद यादव (54)  परासिया, छिंदवाड़ा  का समावेश है।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 46,010 नकद, 3 दोपहिया वाहन, 2 चारपहिया वाहन, 24 मोबाइल फोन, साउंड सिस्टम और वाद्य सामग्री मिलाकर लगभग ₹28,05,510 का माल जब्त किया। बार से  3 महिलाओं को पुलिस ने छुड़ाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि एक महिला वेस्ट बंगाल की थी जो की 10 साल से नागपुर में ही एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है जबकि दो अन्य महिलाये नागपुर की है और शादीशुदा हैं आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते पैसों के लिए वे इस डांस बार डांस बार से जुड़ी थी। 

आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 223, 79, 3(5) भारतीय  न्याय संहिता,  धारा 8(4) महाराष्ट्र होटल, उपहारगृह और मद्यपान कक्षों में अश्लील नृत्य पर प्रतिबंध अधिनियम 2016 तथा धारा 33(अ)(2) महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच ने इस अवैध डांस बार को तात्कालिक रूप से सील कर दिया और साथ ही उसका लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी आरोपियों को कलमना पुलिस के हवाले कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।