logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर में नाबालिगों की खतरनाक स्टंटबाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; पुलिस ने की कठोर कार्रवाई


नागपुर: शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और सड़क पर स्टंटबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा घटना रामनगर चौक परिसर की है, जहां तीन नाबालिग छात्र एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर सड़क पर खतरनाक स्टंट करते नज़र आए। राहगीरों ने इस खतरनाक करतब का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो रामनगर परिसर का  एक दिन पहले का बताया जा रहा है, ये तीनों नाबालिक छात्र बुलेट गाड़ी पर बैठकर अपने स्कूल जा रहे थे। हालांकि एक युवक बुलेट गाड़ी के आगे खतरनाक ढंग से बैठा हुआ था जिसे देखते ही राहगीरों ने उसका वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए ट्रॅफिक पुलिस ने तुरंत बुलेट गाड़ी के नंबर के आधार पर इन तीनों युवकों को खोज कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है तीनों युवक नाबालिग है। 

पुलिस ने इस मामले में साढ़े 7 हजार रुपए का चालान और पहले का 1000 रुपये का चालान सहित करीब साढ़े 8 हजार रुपए का चालान ठोका  गया है। साथ ही  इन छात्रों के परिजनों को भी  ट्रैफिक ऑफिस में बुलाकर  सखत हिदायत देकर तीनों युवकों को उनके हवाले किया गया है। पुलिस का कहना है कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।