logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

वाहनों में अवेयरनेस लाने डीसीपी ट्रैफिक लोहित मतानी ने वीडियो किया जारी, युवक ने वीडियो पर की अश्लील टिप्पणी; पुलिस ने मामला किया दर्ज


नागपुर: नागपुर साइबर पुलिस अब सोशल मीडिया पर आपकी हर एक्टिविटी पर पैनी नजर रख रही है। हाल ही में एक ऐसे ही मामले में, ट्रैफिक डीसीपी लोहित मतानी द्वारा जागरूकता के लिए पोस्ट किए गए एक वीडियो पर अश्लील कमेंट करने वाले एक युवक को भारी कीमत चुकानी पड़ी। पुलिस ने 'गरुड़ दृष्टि लैब' की मदद से उस पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। यह घटना सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि ऐसी हरकतें अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

ट्रैफिक डीसीपी लोहित मतानी ने नागपुर पुलिस द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन यू-टर्न' के तहत एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। इस ऑपरेशन का उद्देश्य शहर में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। वीडियो का मकसद लोगों को जागरूक करना था, लेकिन एक इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता ने इस पर न केवल अश्लील टिप्पणी की, बल्कि ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जिससे पुलिस की गरिमा को भी ठेस पहुँची।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने वाली 'गरुड़ दृष्टि' लैब ने जब इस टिप्पणी को देखा, तो तुरंत हरकत में आई। जांच के दौरान यह खुलासा होने पर पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। यह घटना एक स्पष्ट संदेश है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट या कमेंट करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस  आरोपी की तलाश कर रही है।