logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Sana Khan Murder Case: एमपी के हरदा जिले में एक कुएं में मिला शव, सना खान का होने की आशंका


नागपुर: नागपुर बीजेपी नेता सना खान मर्डर केस में अब बड़ी जानकारी सामने आ रही है. सूत्रों से खबर आ रही है कि हरदा जिले के शिराली तहसील में एक कुएं में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है. कयास लगाया जा रहा है कि उक्त शव भाजपा नेता सना खान का हो सकता है. ऐसा कहा जा रहा है कि शव हिरन नदी से नर्मदा नदी में बहकर, नर्मदापुरम हरदा होते हुए यानि हिरन नदी से करीबन 300 किलोमीटर बहकर यहां पहुंचा है. फिलहाल यह बॉडी सना खान की ही है ईस बात की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि शव के पास जो कपड़े मिले हैं वह कपड़े सना खान द्वारा लापता हुए दिन पहने हुए कपड़ों से मेल खा रहे हैं. इसलिए यह  शव सना खान का ही है ऐसी ऐसी प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही है.

सना खान मर्डर केस में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था. आरोपी ने सना को मारकर हिरन नदी में फेंकने की बात कबूली थी. आरोपी ने बताय था कि  2 अगस्त की रात ही उसने सना की हत्या कर दी थी और शव को हिरन नदी में फेंक दिया था. उसके बाद से जबलपुर पुलिस शव की तलाश में जुट गई थी. इधर नागपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट के सामने 12 अगस्त को पेश किया था. जहां से आरोपियों को 18 अगस्त तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया.

बीते 2 अगस्त को भाजपा नेता सना खान जबलपुर से लापता हुई थी. 12 अगस्त को मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस ने सना खान के पति अमित साहू उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया था. अमित ने पुलिस को बताया था कि अपने साथी राजेश सिंह के साथ मिलकर उसने डंडा मारकर सना की हत्याकर शव को हिरन नदी में फेंक दिया था.

अमित के बताए अनुसार पुलिस एसडीआरएफ की टीम के साथ चार दिनों से शव की तलाश में जुटी रही, पर सफलता नहीं मिली. जिसके बाद शव की तलाश अब बंद कर दी गई थी. हालांकि, इस शव के मिलने के बाद नागपुर पुलिस की एक टीम शव मिलने वाले स्थान के लिए रवाना हुई है और जांच के बाद ही इस मामले में आगे की दिशा तय होने वाली है.