logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: लूटपाट के लिए 62 वर्षीय महिला पर किया जानलेवा हमला, महज चार घंटे में आरोपी नागपुर से गिरफ्तार


नागपुर: ओल्ड कामठी थाना क्षेत्र के कामठी कैंटोनमेंट बोर्ड इलाके के बंगला नंबर 10 में एक महिला पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को महज चार घंटे में नागपुर गंगा जमुना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान खुर्सापार केलवद निवासी अरविंद चंद्रभान कुमरे (23) के रूप में हुई है।

जूनी कामठी पुलिस की जानकारी के अनुसार, 62 वर्षीय अनिया बेदी घर में अकेली सो रही थी। तभी आधी रात को आरोपी अरविंद चंद्रभान कुमरे ने घर की सुरक्षा दीवार फंड कर, घर का मुख्य दरवाजा खोल दिया और लोहे के इलेक्ट्रिक प्रेस से अनिया बेदी के सिर, कमर और पीठ पर हमला कर दिया। उन्हें घायल करने के बाद, आरोपी उनका मोबाइल फोन और पैसे लेकर भाग गया।

गंभीर रूप से घायल अवस्था में अनिया बेदी मदद मांगने के लिए घर से बाहर निकलीं। उनके सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण काफी खून बह रहा था और कुछ नागरिकों ने उन्हें रात में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की सूचना जूनी कामठी पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर घायलों से पूछताछ की और गुप्त सूचना के आधार पर महज चार घंटे में आरोपी को गंगा जमुना नागपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया। बताया जा रहा है आरोपी से जबरन चोरी की कुछ और वारदातों का खुलासा हो सकता है। 

देखें वीडियो: