logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

कोराड़ी में पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला, गाड़ी चढाकर जान से मारने का प्रयास; आरोपी युवक गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर (Nagpur City) के कोराड़ी पुलिस थाना क्षेत्र (Koradi Police Station) में साथियों के साथ ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर कुख्यात अपराधी के बेटे ने गाड़ी चढाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। इस हादसे में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है, तो वही इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना घटना 23 अगस्त की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। कोराड़ी नाका से नागपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर फिक्स प्वाइंट ड्यूटी के दौरान यह वारदात हुई। फरियादी सहायक फौजदार सुधाकर पटमासे और उन के पुलिस स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध वाहन इलाके से गुजरने वाला है। पुलिस ने इस संदिग्ध कार को देखते को रुकवाने का प्रयास किया था।

लेकिन 19 वर्षीय चालक  रेहान अशफाक शेख ने पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने  पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी और गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया इस घटना के समय आरोपी के साथ गाड़ी में एक और युवक मौजूद था। इस हादसे में सुधाकर पटमासे को गंभीर चोटें आईं और उनका कंधा फ्रैक्चर हो गया। उन्हें इलाज के लिए  मानकापुर के एक निजी अस्पताल में में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। 

पुलिस ने बाद में आरोपि  के खिलाफ जान से  मारने का प्रयास करने और सरकारी काम बाधा निर्माण करने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी युवक का पिता सीताबर्डी इलाके का कुख्यात अपराधी है, जिस पर हत्या और गांजा तस्करी जैसे गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल  कोराडी पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।