logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: पुलिस के सामने युवक पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला


अकोला: महान पुलिस चौकी क्षेत्र में एक धक्कादायक घटना घटी है. यहां खेत की मेड़ पर बांस लगाने को लेकर हुए मामूली विवाद में कुछ लोगों ने पुलिस के सामने ही एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सराकिनी निवासी कैलास दीपला चौहाण और उमेश कोल्हे के बीच खेत के किनारे बांस लगाने को लेकर विवाद हो गया. दोनों एक-दूसरे की शिकायत लेकर महान थाने पहुंचे.

शाम ४ बजे दोनों अपने बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए सरपंच और पुलिस के सामने बातचीत कर रहे थे. इस दौरान बातचीत का कोई हल नहीं निकल रहा था. दोनों एक दूसरे की बात सुनने को तैयार नहीं थे.

कुछ देर उमेश कोल्हे वह शौच करने जाने की बात कहकर पुलिस स्टेशन के बाहर चलाया गया और कुछ ही देर में कुल्हाड़ी लेकर वापिस अंदर आ आया. जैसे ही ववाह अंदर आया उसे कैलास चौहाण पर हमला कर दिया.

इस हमले में कैलास चौहाण के हाथ की तीन उंगलियां कट गईं और जांघ में कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस ने आरोपी उमेश कोल्हे को हिरासत में लिया और कुल्हाड़ी जब्त कर ली है.

गंभीर रूप से घायल कैलास चौहाण को महान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चौहाण को आगे के इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल राव में स्थानांतरित कर दिया गया.