logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बियर शॉपी लाइसेंस रिन्यू के लिए मांगे एक लाख, एक्साइज अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार


चंद्रपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार को बड़ी करवाई करते हुए एक्साइज विभाग के अधीक्षक सहित तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। तीनों अधिकारीयों ने शिकायतकर्ता से बियर शॉपी के लाइसेंस को रिन्यू करने के लिए एक लाख की रिश्वत मांगी थी। गिरफ्तार अधिकारीयों की पहचान अधीक्षक संजय जयसिंगराव पाटिल (54), उप-निरीक्षक चेतन माधवराव खरोडे (34), कार्यालय अधीक्षक अभय बबनराव खटाल (53) है। एसीबी की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है।

शिकायतकर्ता का घुग्घुस में बियर शॉपी है। नवंबर महीने में शिकायतकर्ता ने लाइसेंस रिन्यू करने का लिए जिला एक्साइज विभाग में आवेदन किया था। हालांकि, आरोपी लाइसेस की फ़ाइल पर साइन नहीं कर रहे था। आज आना कल आना की बात कह कर टालमटोल कर  रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने लाइसेंस के लिए एक लाख रूपये की रिश्वत मांगी। 

शिकायतकर्ता को रिश्वत नहीं देनी थी। इस कारण 25 अप्रैल को एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की सत्यापन करने के बाद एसीबी ने जिला एक्साइज विभाग में जाल बिछाया और आरोपियों को एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।