logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पागलखाना चौक पर बीती रात दो गुटों में विवाद, धारदार शास्त्रों से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल


नागपुर: मानकापुर पुलिस थाना अंतर्गत पागलखाना चौक पर बीती रात दो गुटों में पुराने मामूली बात को लेकर हुए विवाद में खूनी झड़प हो गई। इस हमले में दोनों गुटों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। इस मामले में पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई कर करीब 9 लोगों को भी हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है। 

मानकापुर पुलिस थाने के पागलखाना चौक से यह खूनी झड़प शुरू हुई थी। पहले गुट में जिहान, लक्की फरहान शाहीद, बाबा व कुछ अन्य लोगों का समावेश है जबकि दूसरे गुट में शिवम पांडे, सौरभ नायर और अन्य साथि शामिल हैं। 

यह झगड़ा 30 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे के दौरान किराड लेआउट स्थित सोसाइटी ग्राउंड के पास से शुरू हुआ था। सौरभ नायर फोन पर बात कर रहे थे। इस दौरान बस्ती के कुछ छोटे बच्चे मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। तभी उनका ताज नगर में रहने वाले कुछ बच्चों के साथ झगड़ा हो गया। हालांकि सौरभ ने तब बीच बचाव कर इन बच्चों का झगड़ा शांत करवाया था। बाद में ग्राउंड पर कुछ और युवक पहुंचे और सौरभ को गाली गलौज और धमकी देकर चले गए। यहीं से इस झगड़े की शुरुआत हुई। 

बीती रात पागलखाना चौक पर दोनों गुटों के लोग जमा हुए जहां चाकू तलवार से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों ही गुटों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों ही गुटों के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई कर नौ लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें दो नाबालिग भी बताये जा रहे हैं। इस घटना के बाद मानकापुर पुलिस थाने में तनाव निर्माण हो गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।  

गौ तस्करी से जुड़ा मामला 

इस घटना के बाद पूरे परिसर में दहशत निर्माण हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर जहां-तहां पड़े  हथियारों को जप्त किया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर आगे की जांच कर रही है। सूत्रों की माने तो गौ तस्करी  को लेकर चल रहे पुराने विवाद के चलते ही सुनियोजित ढंग से यह हमला किया गया जिसे बाद में बच्चों के झगड़े के साथ जोड़ कर पेश किया गया है। हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है।