logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: कोराडी में दो गुटों के बीच विवाद, 150 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


नागपुर: कोराडी परिसर में बुधवार रात दो गुटों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों गुटों के करीब 150 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस दौरान 2४ लोगों को गिरफ्तार भी  किया गया है। उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा निर्माण करने, हुड़दंग मचाने और शांतता भंग करने और दंगा भड़काने जैसी जैसी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस  ने लोगों से भी आवाहन किया है कि अफवाह पर ध्यान ना दें और शांतता बनाए रखें।

बुधवार को श्री राम नवमी उत्सव समिति महादुला कोराडी की तरफ से आयोजक आशीष खुबेले ने श्रीराम नवमी  उत्सव के चलते शोभा यात्रा की अनुमति पुलिस से मांगी थी। पुलिस ने हालांकि विशेष शर्तों के साथ शोभायात्रा निकालने की अनुमति उन्हें दी थी। शाम करीब 6:00 बजे के दौरान इस शोभा यात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें करीब 300 महिला व पुरुष सम्मिलित हुए। 

रात 10 बजे यह शोभायात्रा सर्विस रोड से महादुला मेन गेट की तरफ बढ़ रही थी। इस दौरान सड़क किनारे ही डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के चलते लगाए गए बैनर, झंडे और पोस्टर को फाड़े जाने की अफवाह परिसर में फैल गई। इसके बाद दोनों ही समाज के लोग वहां जमा हो गए और तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने दोनों ही गुटों को समझाने का प्रयत्न किया परंतु वहां मौजूद लोग पुलिस को भी सुनने को तैयार नहीं थे। 

कुछ देर में ही दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान दोनों ही घुटों ने पुलिस कर्मियों पर भी पत्थर बरसाए। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर करीब 24 लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार किया। पुलिस के आलाअधिकारी भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांतता बनाए रखने का आह्वान किया। 

पुलिस ने दोनों ही गुटों के खिलाफ सरकारी काम में वाधा निर्माण करने, दंगा भड़काने, शांतता भंग करने जैसी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है। 

देखें वीडियो: