logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पुलिस उपाधीक्षक रेखा संकपाल को मिला 'केंद्रीय गृह मंत्री सतर्कता पदक'; बच्चे बेचने वाले गिरोह का किया था पर्दाफाश


नागपुर: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा केंद्र शासित प्रदेशों, सभी राज्य और केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन और सर्वोत्तम जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री सतर्कता पदक प्रदान किया जाता है। नागपुर शहर पुलिस बल की अपराध शाखा के अनैतिक मानव तस्करी विरोधी दस्ते की मुख्य पुलिस निरीक्षक रेखा सागर संकपाल को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ जांच के लिए पदक से सम्मानित किया गया। उन्होंने बच्चे बेचने वाले गिरोह के खिलाफ राज्य में पहला मकोका मामला दर्ज किया था. पुलिस ने 10 गिरोहों का पर्दाफाश किया और 91 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया.
 प्रत्येक राज्य की पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों द्वारा सर्वोत्तम जांच और उत्कृष्ट प्रदर्शन को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मान्यता दी जाती है। इसमें हर राज्य के पुलिस अधिकारी शामिल हैं. केंद्रीय सतर्कता पदक पुरस्कार के लिए देशभर से हजारों नामांकन प्राप्त होते हैं। इसमें से सर्वश्रेष्ठ अपराध जांच के लिए केंद्रीय सतर्कता पदक पुरस्कार की घोषणा की गई है।

वर्तमान में छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत रेखा संकपाल सहित हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक दिनेश लाबड़े, पंकज चक्र शामिल हैं. इस वर्ष महाराष्ट्र पुलिस बल के 30 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता पदक प्राप्त हुए हैं।

पुलिस उपाधीक्षक रेखा संकपाल के साथ, पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके, सहायक निरीक्षक सिद्देश जोशटे, उपनिरीक्षक राधिका भावसार, पुलिस निरीक्षक समीर लोनकर, सहायक निरीक्षक मनोज चौधरी, सहायक निरीक्षक विवेकानंद पाटिल, सहायक निरीक्षक उमेश बोरसे और सहायक निरीक्षक ऋषिकेश रावले हैं पदकों की सूची में भी शामिल