logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: हत्या कर आत्महत्या का रचा नाटक, पत्नी के शक करने पर हुआ खुलासा


अकोला: पातुर तहसील के भंडारज खुर्द में एक 36 वर्षीय युवक के आत्महत्या की झूठी कहानी रची गई, लेकिन मृतक की पत्नी और पुलिस की सतर्कता से इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो गया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस मामले में पातुर पुलिस ने शुक्रवार 1 सितंबर को हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पातुर के भंडारज खुर्द के मिलिंद तुलसीराम इंगले ने दोपहर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, इसकी जानकारी महेरी रिसोड गई उनकी पत्नी को दी गई। मृतक की पत्नी के वापस लौटने पर उसे शक हुआ और वह पुलिस के साथ गांव पहुंची।

लेकिन उसके गांव पहुंचने से पहले ही परिवार और गांव के लोगों ने मृतक का दाह संस्कार करने की तैयारी कर ली. किंतु अंतिम संस्कार के समय मृतक की पत्नी पुलिस के पास पहुंच गई तो अंतिम संस्कार रोक दिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा हुआ कि मिलिंद इंगले ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि पीट-पीटकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई और फांसी लगाकर आत्महत्या की झूठी कहानी रची गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।