logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

DRI ने 31 किलोग्राम सोना किया जब्त, वाराणसी, मुंबई और नागपुर में कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई


नागपुर: डीआरआई को गोपनीय जानकारी मिली थी कि एक अंतरराष्ट्रीय गैंग चोरी छुपे ढंग से सोना तस्करी कर रही है। इसी सूचना पर वाराणसी उत्तर प्रदेश, मुंबई और नागपुर में कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास 31 किलोग्राम सोना मिला है। इस सोने की कीमत करीब 19 करोड रुपए बताई जा रही है। नागपुर में भी दो आरोपियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों में राहुल और बालूराम नामक आरोपियों का समावेश हैं। ये दोनों ही नागपुर के रहने वाले हैं।

आईपीएफ को  DRI से गुप्त सूचना मिली कि इस ट्रेन की कोच एस-4 में 2 यात्रियों के पास करोड़ों रुपयों का सोना है जो तस्करी करके हावडा से नागपुर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एक टीम गठित की गई। ट्रेन के प्लेटफार्म 8 पर आते ही कोच की तलाशी ली गई तो कोच के सीट 24 और 28 पर 2 संदिग्ध यात्री नजर आये। ट्रेन से उतरने से पहले ही आरपीएफ को देखकर दोनों घबरा गये। शक के आधार पर तलाशी ली गई तो उनके 2 पिट्ठू बैग में सोने के बिस्किट मिले। तुरंत ही दोनों को सारे सामान के साथ ट्रेन से उतार कर आरपीएफ थाने ला गया। उनके पास से करीब 9 किग्रा तक सोने के बिस्किट जब्त किये गये। पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने माल को जिन सर्राफा व्यापारियों को  देने वाले थे उनका नाम बताया। जिन्हें भी बाद में डीआरआई की टीम ने गिरफ्तार किया है। उनकी पूछताछ में सोना तस्करी की एक बड़ी गैंग का पर्दाफाश हुआ। 

इसके बाद टीम ने वाराणसी में यूपी पुलिस की मदद से दो और सर्राफा व्यापारियों को गिरफ्तार किया उनकी कार से करीब 18 किलोग्राम सोना मिला है। 

इस दौरान DRI को पता चला कि मुंबई में भी तस्करों की एक टीम जिसमें पांच लोग शामिल हैं बड़ी मात्रा में सोना लेकर रवाना हुए हैं। जिसके बाद मुंबई से इन पांचों तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया उनके पास से करीब 4 किलो 900 ग्राम सोना मिला है। 

डीआरआई को इस गिरोह के अंतरराष्ट्रीय होने का पता चला है आरोपी चोरी छिपे ढंग से बांग्लादेश के रास्ते इस सोने को भारत में लेकर आए थे। डीआरआई अब इस गिरोह की जड़े टटोलने में लग गई हैं।