logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: DRI की नागपुर में कार्रवाई, वैशाली नगर में एमडी बनाने के कारखाने पर छापा


नागपुर: डीआरआई द्वारा नागपुर के पांच पावली पुलिस थाने के वैशाली नगर स्थित एक मकान में एमडी बनाने का कारखाना पकड़ा है. इस कार्रवाई के दौरान करीब 78 करोड रुपए के  एमडी बरामद की गई हैं. इस कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि मुंबई डीआरई की टीम अभी नागपुर में ही मौजूद है और शहर के अन्य जगहों पर भी दबिश दे रही है.

पांच पावली पुलिस थाने के वैशाली नगर स्थित एक निर्माणाधीन घर में चोरी छिपे ढंग से एमडी बनाने का यह कारखाना शुरू था. डीआरआई को इसकी भनक लगते ही गुपचुप तरीके से शनिवार सुबह टीम ने जब छापा मारा तब इस कार्रवाई के दौरान एक कमरे में बनाई जा रही एम डी को लिक्विड फॉर्म में बरामद किया गया. इस कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया जिसमें आकाश हारोड़े, साहिल शेख, सुमित  घोनमोड़े और दिव्यांशु चक्रपाणि का समावेश है. पकड़े गए चार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने पर उन्हें 14 अगस्त तक डीआरआई की रीमांड पर भेजा गया है. 

हालांकि रविवार सहित सोमवार को भी गुपचुप तरीके से डीआरआई की टीम शहर में डेरा डालकर अन्य जगहों पर भी सर्च कर रही है. टीम को उम्मीद है कि नागपुर में अन्य जगहों पर भी एमडी ड्रग्स उनके हाथ लग सकती है. इसी तरह एक आरोपी की निशानदेही पर ठाणे से एक और आरोपी को मुंबई डीआरआई की टीम ने गिरफ्तार किया है.