logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

 गणेश विसर्जन के दिन ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, चंद्रपुर पुलिस ने दबोचे दो आरोपी


चंद्रपुर: स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने पडोली चौक क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 298 ग्राम ब्राउन शुगर / हेरोइन जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ब्राउन शुगर, कार, नकद राशि और मोबाइल फोन समेत कुल 30,19,550 रुपये का माल जब्त किया है। पुलिस अब इस ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर रही है।

गणेश विसर्जन के दिन जब शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में नागरिक बप्पा को विदाई दे रहे थे और पुलिस बल सुरक्षा में तैनात था, उसी दौरान तस्करों ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने की योजना बनाई। लेकिन जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन के निर्देशानुसार स्थानीय अपराध शाखा को गोपनीय सूचना मिली कि पडोली क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी होने वाली है।

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को पुख्ता खबर मिली कि आरोपी नितिन उर्फ छोटू शंकर गोवर्धन कार से चंद्रपुर शहर में ब्राउन शुगर बेचने के लिए आने वाला है। पडोली चौक पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 298 ग्राम ब्राउन शुगर / हेरोइन बरामद हुई। इस कार्रवाई में पुलिस ने छोटू गोवर्धन और उसके साथी साहिल सतीश लांबदुरवार को गिरफ्तार किया। आगे की जांच स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के मार्गदर्शन में जारी है।