logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नशे में धुत अपराधियों का हुड़दंग, कर्मचारियों से मारपीट करते पेट्रोल पंप लूटने का किया प्रयास


नागपुर: नागपुर के अत्यंत व्यस्त माटे चौक इलाके में एक पेट्रोल पंप पर कुछ बदमाशों ने दहशत फैलाने का  प्रयास किया।  शाम करीब साढ़े चार बजे  मोटरसाइकिल सवार  तीन से चार बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर हमला कर धमकी देने लगा।  हालाँकि वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों के प्रतिकार करने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले।

शराब के नशे में धुत बदमाशों ने पहले पेट्रोल भरवा रहे वाहन चालकों को टक्कर मारकर विवाद शुरू किया। इसके बाद, पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। इतना ही नहीं बदमाशों ने चाकू दिखाकर कर्मचारियों को डराने की कोशिश की और उनसे पेट्रोल पंप के पैसे लूटने का प्रयास किया।

हालांकि, वहां मौजूद अन्य वाहन चालकों ने शोर मचाकर बदमाशों को रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना की तस्वीरें और वीडियो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस  घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।