logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट, अस्पताल में दी छत से गिरने की जानकारी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा


नागपुर: हुड़केश्वर पुलिस थाना अंतर्गत तुलजाई नगर में घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. हालांकि इस घटना के बाद वह उसे दुर्घटना का रूप देने के चलते अस्पताल भी ले कर गया जहां डाक्टर को छत से गिरने की जानकारी दी. जब अस्पताल की एमएलसी हुड़केश्वर थाने पहुंची तो पुलिस को घटना का पता चला. घटनास्थल पर जाने पर पूरे घर में खून फैला दिखाई दिया. हालांकि पत्नी की मौत के बाद वह अस्पताल से ही गायब हो गया था  जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मृतक महिला 27 वर्षीय राखी पाटिल थी, जिसकी हत्या उसी के पति सूरज पाटिल ने की. सूरज पेंटिंग का काम करता है और राखी गृहणी थी. उन्हें दो छोटे बच्चे हैं. दो दिन पहले ही सूरज और राखी ने तुलजाई नगर में नीलेश दाढ़े के मकान में कमरा किराए से लिया था. गुरुवार दोपहर दोनों के बीच विवाद हो गया जिसके चलते सूरज ने किसी  भारी वस्तु से राखी के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी.

हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए वह पत्नी को मेडिकल अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित किया। सूरज ने डाक्टर को बताया कि वह इमारत के तीसरे माले से नीचे गिर गई थी इसीलिए सिर पर चोट लगी है. जिसके बाद राखी के शव को शवविच्छेदन कक्ष में भेज दिया गया। 

मेडिकल अस्पताल से राहुल हुड़केश्वर पुलिस को एमएलसी भेजी गई. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस को फर्श में खून फैला हुआ दिखाई दिया. पूरा माजरा समझने को पुलिस को देर नहीं लगी। क्योंकि डाक्टर को दी गई जानकारी और घटनास्थल का दृश्य बिलकुल अलग था. वहीं तब तक सूरज अपने दोनों बच्चों के साथ गायब हो  गया था. उसे देर रात ही पुलिस ने योजनाबध्द तरीके से  मेडिकल अस्पताल परिसर से गिरफ्तार कर लिया. 

जांच में पता चला कि डेढ़ महीने पहले ही राखी घर से लापता हो गई थी और कुछ दिन बाद ही वापस आई थी जिसके चलते पति को उसके चरित्र संदेश था। घटना वाले दिन सूरज ने राखी को किसे से फोन पर बात करते पकड़ लिया था और गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी थी।