logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चरित्र पर संदेह के चलते पति ने लोहे की रॉड से वार कर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: चरित्र पर संदेह के चलते पति ने लोहे की रॉड से सिर पर मार कर पत्नी की हत्या कर दी. यह घटना नागपुर के कपिल नगर पुलिस थाना अंतर्गत दीक्षित नगर में हुई. हालांकि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है.

कपिल नगर पुलिस थाने के पंचम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 109 में हत्या की यह घटना हुई. मृतक महिला 24 वर्षीय मन्नत कौर थी जिसकी हत्या उसी के पति दिलप्रीत सिंह उर्फ विकी ने की.

खुश नहीं था परिवार 

दिलप्रीत सिंह ने 5 साल पहले मन्नत से प्रेम विवाह किया था और अभी उनको एक दो वर्ष का बेटा है. हालांकि शादी के बाद ही दिलप्रीत के परिजन इस शादी को लेकर नाराज थे. जिसके चलते ही उनके पारिवारिक झगड़े शुरू हो गए थे. बताया जा रहा है कि कई बार उनके घरेलू झगड़े जरिपटका पुलिस थाने में भी पहुंचे थे. 

मृतका का था अफेयर 

दरअसल मन्नत कौर का मायका हुडको कॉलोनी परिसर का है. दिलप्रीत सिंह की कपिल नगर चौक पर किंग्स एसेसरीज नाम से कार डेकोरेशन की दुकान है. बताया जा रहा है कि मृतक मन्नत का किसी अपराधी के साथ अफेयर था और इसकी भनक पति दिलप्रीत को लग गई थी, जिसके चलते उसने मन्नत को उस अपराधी से दूर रहने की भी हिदायत दी थी. हालांकि घरेलू झगड़े होने के चलते करीब तीन महीने पहले दिलप्रीत ने दीक्षित नगर स्थित पंचम अपार्टमेंट में एक फ्लैट किराए से लिया था. जहां पर मन्नत अकेली रह रही थी. जबकि पति दिलप्रीत और उसका 2 वर्ष का बेटा दादा दादी के पास चौकस कॉलोनी में रहे थे. 

मंगलवार को भी पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था जिसके चलते मन्नत का भाई विशाल अपनी बहन को लेकर कपिल नगर पुलिस थाने में शिकायत देने के लिए पहुंचा था. हालांकि तब पुलिस ने घरेलू विवाद होने के चलते एनसी दाखिल की थी. देर रात काम खत्म करने के बाद दिलप्रीत जब मन्नत से मिलने दीक्षित नगर स्थित फ्लैट पर गया तब उनका फिर से विवाद हुआ और इसी विवाद में लोहे के रॉड से सिर पर मार कर दिलप्रीत ने पत्नी मन्नत की हत्या कर दी और वहां से भाग गया. 

सहेली ने पुलिस को दी जानकारी 

इसी बीच मन्नत की सहेली द्वारा बार-बार मन्नत के मोबाइल पर फोन करने के बाद भी जब कोई प्रतिसाद नहीं मिला तो  उसने कपिल नगर पुलिस थाने में आकर इसकी जानकारी दी. जब पुलिस की टीम दीक्षित नगर स्थित अपार्टमेंट में पहुंची तो उन्हें मन्नत कौर का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला. पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और बाद में आरोपी दिलप्रीत सिंह उर्फ विक्की को भी ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया.