logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बच्चा चोरी की अफ़वाह का असर-नागपुर में 35 वर्षीय व्यक्ति की शक में भीड़ ने की बेदम पिटाई


नागपुर- नागपुर समेत राज्य के कई जिलों में बच्चा चोरी गिरोह की अफ़वाह तेजी से फ़ैल रही है.यह अफ़वाह महज़ अफ़वाह नहीं बल्कि इससे डर है की भीड़ का हिंसक न्याय का दौर शुरू हो जायेगा।सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से नागपुर में भी फ़ैलाने वाली तथ्यहीन सूचनाओं से नागपुर पुलिस भी परेशान है.इसे देखते हुए आयुक्त ने बाकायदा एक नागरिकों के लिए एक संदेश जारी करते हुए ऐसी किसी भी सूचना पर भरोसा न करने की अपील की है.ग़लत ख़बर के जैसे कोई छोर या सिरा नहीं होता ठीक उसी तरफ अफ़वाह की सूचना पर न्याय के उतारू भीड़ हिंसक हो जाती है.पुलिस को डर यही है की कहीं शहर में भीड़तंत्र न हावी हो जाये।


 
वैसे इन अफ़वाहों का असर भी दिखाई देने लगा है.शहर में कुछ छोटी मोती वारदातें होने की सूचना भी सामने आयी है.इसी बीच शहर के दिघोरी इलाके में एक ऐसी ही घटना सामने आयी है जो चौकाने वाली है और सचेत करने वाली भी. बच्चा चोर होने के शक में भीड़ ने रामसिंह सुरेश वाडीवे नामक व्यक्ति की बेदम पिटाई कर दी.हालत यहाँ तक पहुंचे की शहर के सक्करदरा और नन्दनवन थाने की पुलिस को बिचबचाव करने के लिए पहुंचना पड़ा. भीड़ के हमले में घायल रामसिंह को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाना पड़ा.

 
नागपुर के एक स्थानीय अख़बार में छपी ख़बर के मुताबिक हुआ कुछ यूँ कि 35 वर्षीय रामसिंह दिघोरी चौक से चामट चक्की के पास से अपने घर लौट रहा था.तभी ताजबाग परिसर में  भीखमांगने वाली एक बच्ची उसके पास कुछ पैसे मांगने के लिए आयी.रामसिंह ने उसे भागने का प्रयास किये लेकिन वो नहीं मानी और उसने रामसिंह के जेब से एक 100 का नोट निकाल लिया। बच्ची और रामसिंह की झपट हुई जिसमे 100 का नोट फट गया.इसके बाद बच्ची रोने लगी.लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने बिना सोचे समझें रामसिंह की पिटाई करने लगे.उसे अधमरा होने तक पीटा गया.लोग उसे काफ़ी देर तक पीटते रहे इसी बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गयी.जिसके बाद समय पर पुलिस के पहुंचने की वजह से रामसिंह की जाँच बच सकी।