logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: प्रॉपर्टी विवाद में बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद शव को गड्ढे में किया दफन, कोराडी के सुरा देवी परिसर की घटना


नागपुर: कोराडी पुलिस थाना अंतर्गत संपत्ति विवाद में एक व्यक्ति ने साथी की मदद से अपने बड़े भाई की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को दफना दिया. पुलिस ने आरोपी भाई और उसके साथी को गिरफ्तार किया है. आरोपी चंदन दीपचंद हिंगणकर (40), सारणी मनोहर कवडू दुधबर्वे (48) और मृतक विलास हिंगणकर (50) है. 

हिंगणकर बंधुओं के माता-पिता महावितरण में तैनात थे. उनकी सेवानिवृत्ति पर मिले रुपयों से उन्होंने कोराडी के सुरा देवी में चार एकड़ जमीन पर सीमेंट ईट बनाने का काम शुरू किया था. रेती-गिट्टी परिवहन के लिए टिप्पर भी किराये पर लिए. यह कारोबार विलास देखता था. वह आपराधिक प्रवृत्ति का था. कुछ समय से कारोबार में नुकसान में चल रहा था. विलास ने पैत्रक संपत्ति बेचकर कर्ज भी लिया था. 

हिसाब-किताब पूछने पर वह चंदन से मारपीट करता था. पैत्रक संपत्ति में हिस्सा भी नहीं देता था. इसके चलते ही चंदन ने विलास को ठिकाने लगाने की योजना बनाई. 8 जून 2023 की रात चंदन और मनोहर ने धारदार शस्त्र से विलास की हत्या कर दी. दूसरे दिन शौचालय का खड्डा खोदने के बहाने जेसीबी से खड्डा खुदवाया और उसमें शव को दफना दिया. 

परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही नहीं होने से घटना का किसी को पता नहीं चल पाया. विलास पत्नी से भी मारपीट करता था. 2017 में पत्नी उसे छोड़कर बेटे और बेटी सहित भाई के साथ रहती है. उसे भी घटना का पता नहीं चल पाया. 

बीते कुछ दिनों से विलास के अचानक गायब होने के कारण उससे जूड़े लोग चंदन से पूछताछ करने लगे. उन्होंने जोन पांच के डीसीपी निकेतन कदम के दल को इसकी सूचना दी. इसका पता चलते ही पुलिस हरकत में आ गई. एसीपी संतोष खांडेकर ने चंदन को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरंभ में वह टालमटोल करने लगा. सख्ती बरतने पर उसने मनोहर की मदद से विलास की हत्या करने का बात कबूल कर ली. 

पुलिस ने शव निकालने की अनुमति हासिल की. आज दोपहर तहसीलदार की मौजूदगी में खुदाई करके विलास का शव बाहर निकाला गया. पुलिस ने मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया है. कोराडी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है.