logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: बड़े भाई ने बनाया 39 लाख की चोरी प्लान, पुलिस ने किया खुलासा


अकोला: बोरगांव मंजू ने दो एकड़ खेत 64 लाख रुपए में बेचा. इसमें मिली 39 लाख 75 हजार रुपये की नकदी देखकर बड़े भाई के होश उड़ गए. उसने अपने ही घर में रखे 39 लाख रुपये की जबरन चोरी की घटना को अंजाम दे दिया. लेकिन स्थानीय क्राइम ब्रांच और बोरगांव मंजू पुलिस ने महज छह घंटे में ही बड़े भाई की इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश कर दिया.

दहिगांव गावंडे के शुभम गावंडे की शिकायत के मुताबिक, उनके नाम पर दो एकड़ खेत था. खेत बेचने के लिए उसने 15 लाख रुपये लिए थे. इसके बाद खरीदार से 40 लाख रुपये लिए. वैभव गवांडे और शुभम ने खेत को 65 लाख रुपये में बेचा और 15 लाख रुपये डील कराने के नाम पर ले लिए.

इसके बाद खरीद मूल्य दर से 40 लाख रुपये ले. इस रकम में से वैभव गावंडे ने 39 लाख 75 हजार रुपये की नकदी अपने बेडरूम में रख दी. इस बीच, उसकी नियत बदल गई और उसने साला ज्ञानेश्वर सुर्वे को रविवार की सुबह लगभग 3 बजे बुलाया और बेडरूम की दीवार से 39 लाख रुपये की नकदी से भरे दो बैग दे दिए. इसके बाद वह झूठ ही घर में चिल्लाने लगा की पैसे चोरी हो गए हैं और नाटक करने लगा.

पुलिस में शिकायत होने के बाद पुलिस ने छानबीन की. जिसके बाद बोरगांव मंजू पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा पुलिस तुरंत दोनद गई और आरोपी ज्ञानेश्वर सुर्वे को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से मोबाइल, दोपहिया वाहन समेत 39 लाख 69 हजार रुपये नकद जब्त किए.