logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मक्का चोरी के झगड़े में बुजुर्ग किसान की हत्या, लाठी से पीटकर उतारा मौत के घाट, बाद में शव खेत के गड्ढे में फेंका


नागपुर: नागपुर ग्रामीण के सावनेर तहसील के जटामखोरा गांव में बीती शाम मक्के की  फसल को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग किसान की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और इंसानी जिंदगी की कीमत पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान 6० वर्षीय वामन मोहन इरपाची के रूप में हुई है। वे अपने साले के खेत में काम करने गए थे। शाम के वक्त उनका शव खेत के एक पानी भरे गड्ढे में तैरता हुआ मिला।

प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी मनीष काठुलाल उईके को शक था कि उसकी मक्का की फसल चोरी की जा रही है। इसी शक के आधार पर उसने वामन से झगड़ा किया। इस विवाद ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। आरोपी मनीष ने गुस्से में आकर लाठी उठाई और बुजुर्ग वामन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इतनी जोरदार पिटाई की कि वामन की मौके पर ही मौत हो गई।

मानसिक संतुलन बिगड़ने का दिखावा करते हुए आरोपी ने हत्या के बाद शव को खेत के एक गड्ढे में फेंक दिया, ताकि वारदात को छुपाया जा सके। हालांकि, कुछ ही घंटों के भीतर उसका साहस टूट गया और वह सीधे थाने पहुंचा, जहां उसने अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीपीओ सागर खर्ड़े, थाना प्रभारी आशीष ठाकुर और फॉरेंसिक टीम  पहुंची। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

इस हैवानियत भरी घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। लोग सिर्फ मक्का जैसी मामूली चीज के लिए एक बुजुर्ग के साथ इतनी बर्बरता पर आश्चर्य और गुस्सा जता रहे हैं। यह घटना एक बार फिर समाज में बढ़ रही हिंसा और संवेदनहीनता पर चिंताएं बढ़ा गई है। 

देखें वीडियो: