logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

गडचिरोली में पुलिस और नक्सलीयों के बीच मुठभेड़,महिला नक्सली की मौत


गडचिरोली- गडचिरोली में सुरक्षा दल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली की मौत हुई है.हालाँकि पुलिस का दावा है की इस मुठभेड़ में कई नक्सली गंभीर रूप से जख्मी हुए है.अहेरी उपविभाग के राजाराम (खां ) परिसर के कापेवांचा जंगल परिसर में यह मुठभेड़ हुई थी.पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने बताया की परिसर के जंगल में नक्सलियों के छुपे होने की टिप मिलने के बाद पुलिस के सी-60 जवानों की टुकड़ी को सर्च ऑपरेशन में लगाया गया था.सूचना थी की जिले में सक्रीय पेरमिली और अहेरी दलम में 30 से 40 नक्सली सुरक्षा एजेंसियों पर हमला करने के इरादे से इकठ्ठा हुए है.इसी सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च के दौरान 28 सितंबर के दिन रात 7 से 8 बजे के दौरान नक्सली और सी-60 जवानों के बीच मुठभेड़ हुई.इस मुठभेड़ के बाद गुरुवार सुबह मुठभेड़ की जगह पर किये गए सर्च में पुलिस को एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ है.इसके साथ ही 8 एमएम रायफल और नक्सली साहित्य बरामद हुआ है.एसपी ने बताया की महिला नक्सली के शव की शिनाख़्त का काम शुरू है.