logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

इंजीनियरिंग छात्रा से दुष्कर्म, अज्ञात आरोपी पर 5 लाख का इनाम, पुलिस ने पहले ही जारी किया था अरोपी का स्कैच


नागपुर: नागपुर के हिंगना थानातंर्गत कालेज जा रही 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा को कुल्हाड़ी से जान से मारने का डर दिखाकर दुष्कर्म करने वाले अज्ञात आरोपी पर शहर पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. पुलिस की करीब 17 अलग-अलग टीमें इस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही हैं.

नागपुर के हिंगना पुलिस थाना जामठा परिसर में हुए इस दुष्कर्म के मामले के बाद नागपुर पुलिस सकते में है। यही कारण है कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. 

उल्लेखनीय है कि घटना के कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं ढूंढ पाई है. इस  घटना से कुछ देर पहले ही पीडिता ने अपनी बड़ी बहन को कॉल करके अनहोनी की संभावना जताई थी. वारदात के समय कॉल जारी था. 

पीडिता की बहन द्वारा कालेज प्रबंधन को सूचना देने के बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो थे परंतु तब तक आरोपी फरार हो गया. यदि कॉलेज के लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो बहुत हद तक संभावना थी कि दुष्कर्म के बाद आरोपी कुल्हाडी से पीडिता की हत्या कर देता. घटना के बाद पुलिस ने आसपास के गांवों से 125 से ज्यादा संदिग्धों से कड़ी पूछताछ कर चुकी है लेकिन कुछ हाथ नहीं आया. 

पीडिता के बयान के आधार पर 3 दिन पहले ही अज्ञात आरोपी का स्कैच भी जारी किया गया, पर कोई सुराग नहीं मिला. आखिरकार पुलिस ने आरोपी की जानकारी देने वाले को 5 लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की. साथ ही आरोपी की जानकारी देने वाले का नाम और पता भी गुप्त रखा जाने वाला है.