logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

फेसबुक पर दोस्ती, शादी का झांसा और फिर दुष्कर्म, मुंबई का आरोपी नागपुर में गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के जरीपटका पुलिस ने मुंबई के एक शातिर ठगबाज को 47 वर्षीय महिला से फेसबुक के जरिए दोस्ती कर, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और ₹12 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ देकर जबरन संबंध बनाए और बाद में तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जरीपटका थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता पेशे से एडवोकेट है उसकी पहचान फेसबुक के जरिए 42 वर्षीय कल्पेश शशिकांत कक्कड से हुई थी। कक्कड मुंबई के कांदिवली वेस्ट स्थित विनी क्लासिक अपार्टमेंट का निवासी है। दोस्ती गहरी होने के बाद, आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और उनसे सगाई भी कर ली। जनवरी 2024 में, कल्पेश पीड़िता के घर आया और उसे नशीला पदार्थ देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता और उसके भाई से शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर समय-समय पर ₹12 लाख की मोटी रकम भी ले ली। हालांकि, उसने न तो कोई मुनाफा दिया और न ही ली गई रकम वापस की। जब पीड़िता ने उससे पैसे वापस मांगे और शादी के लिए कहा, तो उसने शादी से इनकार कर दिया और उनकी निजी तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुणे के खड़की पुलिस थाने में जीरो FIR के तहत  यह मामला दर्ज किया था। पुणे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जरीपटका पुलिस के हवाले किया है जहां कोर्ट ने उसे 7 जून तक पुलिस कस्टडी रिमांड में भेज दिया है।बताया जा रहा है कि आरोपी ने इसी तरह तेलंगाना और मुंबई में भी दो अन्य महिलाओं से धोखाधड़ी की है जिसकी भी जांच अब पुलिस कर रही है।