logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: प्रेम में विफलता, देसी कट्टा! पुलिस की तत्परता ने 'सैराट' प्रेम कहानी का नहीं होने दिया दुखद अंत


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: पहले प्यार, फिर दिल टूटने का गम और फिर देसी कट्टे के साथ 'फिल्मी स्टाइल' में ड्रामा रचाने की सनसनीखेज घटना चंद्रपूर जिले के मुल में सामने आई। 26 वर्षीय गौरव नितीन नरुले ने प्रेम में असफल होने के बाद प्रेमिका और खुद को खत्म करने की साजिश रची थी। लेकिन पुलिस की तत्परता ने इस 'सैराट' प्रेम कहानी का दुखद मोड़ लेने से पहले ही रोक दिया और दो जिंदगियां बचा लीं।

गौरव की कहानी किसी मसाला फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लगती है। बचपन में बिजली का झटका लगने से उसने एक हाथ गंवा दिया था, लेकिन उसने हार नहीं मानी। वह एक हाथ से ही बाइक दौड़ाता था। उसने अपनी बाइक को इस तरह मॉडिफाय किया था कि क्लच और एक्सेलेरेटर एक ही हाथ में संचालित होते थे। उसने अपने रिश्तेदार की बेटी में भावनात्मक सहारा खोजा। शुरुआत में लड़की ने भी उसे हीरो माना, लेकिन कुछ समय बाद वह उससे दूर हो गई। पिछले अप्रैल में गौरव उसके गाव जाकर उसे मनाने पहुंचा, लेकिन लड़की ने उसकी भावनाओं को ठुकरा दिया। दिल टूटने के बाद गौरव ने खतरनाक कदम उठाने का निश्चय किया। 

प्रेमिका और खुद को मारने का प्लान

इसके लिए गौरव ने बिहार से 45,000 रुपये में देसी कट्टा और 7 जिंदा कारतूस खरीदे। कट्टे की प्रैक्टिस के लिए उसने 5 गोली चलाई और दो गोलियां ‘अंतिम वार’ के लिए बचा रखी थीं -- एक प्रेमिका के लिए और दूसरी खुद के लिए। 24 मई को वह उसके गाव पहुंचा, लेकिन सौभाग्य से उसे वह लड़की नहीं मिली। इस बीच गौरव के पास हथियार होने की भनक पुलिस को लग गई। मुल पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और गौरव को कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसका 'फिल्मी विलन' बनने का सपना वहीं चकनाचूर हो गया।

प्रेम में सबकुछ संभव है, पर बंदूक उठाने की जरूरत नहीं, यही समझाते हुए पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार किया। अब उसकी प्रेम कहानी का 'क्लाइमैक्स' क्या होता है, यह वक्त बताएगा। लेकिन इतना तय है पुलिस की सूझबूझ से एक और 'सैराट' बनने से पहले ही दो जानें बचा ली गईं।