logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर में नकली नोटों की हो रही थी प्रिंटिंग, अंतरराज्यीय गिरोह का इंदौर पुलिस ने किया पर्दाफाश


नागपुर: जरिपटका पुलिस थाना अंतर्गत नकली नोटों की प्रिंटिंग कर एक बड़ा रैकेट चलाया जा रहा था जिसका पर्दाफाश इंदौर पुलिस ने किया है। जरिपटका इलाके में छापा मार कार्रवाई कर पुलिस ने नोट छापने की मशीनें, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया है। इंदौर पुलिस ने इस मामले में अब तक पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनका नेटवर्क नागपुर, मुंबई, इंदौर, जबलपुर और सीहोर तक फैला हुआ था।

इंदौर पुलिस को 20 जनवरी को देवास नाके पर एक व्यक्ति के पास से नकली नोट मिलने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पकड़े गए आरोपी ने खुलासा किया कि यह नकली नोट नागपुर के मनप्रीत सिंह और मल्कीत सिंह से मिले थे। इसके बाद पुलिस ने नागपुर के जरीपटका इलाके में छापा मारा और एक प्रिंटर, लैपटॉप, लैमिनेशन मशीन और नकली नोट बनाने की अन्य सामग्री जब्त कर ली।

इस गिरोह का नेटवर्क इंदौर, जबलपुर, नागपुर और सीहोर तक फैला हुआ था। अब तक की जांच में पता चला है कि गिरोह ने करीब 20 लाख रुपये के नकली नोट बाजार में चला दिए थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और पता लगा रही है कि यह रैकेट कितने समय से सक्रिय था।